सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कदम कदम पर

कर्मवीर

 देख कर बाधा विविध , बहु विघ्न घबराते नहीं ।

रहे भरोसे भाग्य के दुख भोग पछताते नहीं ।

काम कितना ही कठिन क्यों न हो उकताते नहीं ।

भीड़ में चंचल बने जो , वीर दिखलाते नहीं ।

हो गये एक आन में उनके बुरे दिन भी भले ।

सब जगह सब काल में वे हीं मिले फूले - फले ।

संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ द्विवेदीयुगीन कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय ' हरिऔध ' जी के द्वारा रचित ' कर्मवीर ' कविता से अवतरित है ।

व्याख्या - कवि हरिऔध जी कहते है कि कर्मवीर व्यक्ति जीवन में आने वाली बाधा - विघ्नों को देखकर उनसे घबराकर अपने कर्त्तव्य पथ से विचलित नहीं होते है और स्वयं को भाग्य भरोसे नहीं छोड़ते है । उनका लक्ष्य कितना ही कठिन क्यों न हो , पर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अथक प्रयास से कभी नहीं हिचकते है और ऐसे ही कर्मवीर व्यक्ति अपनी लगन के बल पर अपनी मंजिल , अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते है और उनके जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियाँ भी हार मानकर उनके अनुकूल हो जाती है । संसार में ऐसे ही कर्मवीर व्यक्ति प्रेरणा के स्त्रोत बनते है । उनकी कीर्ति संपूर्ण संसार में गुंजायमान रहती है । वहीं विकासपथ को , उन्नतिपथ को प्राप्त करते है , जो कर्मशक्ति से परिपूर्ण होते है ।

*************************************************

आज करना है जिसे करते उसे है आज हीं ।

सोचते कहते है जो कुछ कर दिखाते है वहीं ।

मानते जी की है सुनते है सबकी की कहीं ।

जो मदद करते है अपनी इसजगत में आप हीं।

भूल कर वें दूसरों का मुँह कभी ताकते नहीं ।

कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं ।

जो कभी अपने समय को यों बिताते है नहीं ।

काम करने की जगह बातें बनाते है नहीं ।

आजकल करते हुए जो दिन गँवाते है नहीं ।

यत्न करने में कभी जो जी चुराते है नहीं ।

बात है वह कौन जो होती नहीं उनके लिए ।

वे नमूना आप बन जाते है औरों के लिए ।

संदर्भ - प्रस्तुत पंक्तियाँ द्विवेदीयुगीन कवि श्री अयोध्यासिंह उपाध्याय ' हरिऔध ' जी द्वारा रचित कर्मशक्ति की महत्ता को जगाने वाली प्रेरक भावबोध से समान्वित ' कर्मवीर ' नामक कविता से अवतरित है ।

व्याख्या - कवि हरिऔध जी अपनी निम्नांकित पंक्तियों में कहते है कि कर्मवीर व्यक्ति अपने अनमोल समय को यों हीं व्यर्थ में गँवाते नहीं है , अपितु हर एक क्षण को महत्वपूर्ण मानते हुए अपने समय का सदैव सदुपयोग करते है । जिस कार्य को आज पूरा किया जा सकता है , उसमें आनाकानी न करते हुए उसे आज के आज ही पूरा करते है । वे अपने कीमती समय को व्यर्थ की बातों में नहीं खोते है , वरन् सतत उघमशीलता और सदुपयोगिता का परिचय देते है । अपने कर्त्तव्य पथ पर वे सदैव गतिमान बने रहते है । लोगों की राय उनके सम्बन्ध में क्या है , ऐसी उधेड़बुन में न पड़कर वे सदैव प्रसन्नचित और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहते है । अपने कर्त्तव्य और अपने लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा होने के कारण मार्ग में आनेवाली बाधाओं से लड़ने के लिए वे हरदम तैयार रहते है । ऐसे कर्मठ व्यक्ति हीं जीवन में सफलता के शिखर को प्राप्त करते है और इस जग में दूसरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन जाते है ।

**************************************************************************************************








 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चलो देख आए

हवाओं   से   दूर   नीलगगन   के  साथ  समंदर   का   तरंगायित   दर्पण हरियाली   का   तृण -  तृण लहराता  धरा   के   आंगन  में उत्सव   के  साथ  सावन  की  सौगात  बारिश   में   झूमता -  गाता   बालदल कागज   की    कश्ती    बनाता    और

तुम्हारे सुंदर सपने है

हर  हार  को  जीत  का  रुप  दे  देती  हो जितनी  सहजता  से  तुम  सबका ध्यान रख लेती हो उतनी  सहजता  की  मांग  है , अपने  खोए  सपनों  को पूरा करो रास्ते पर चलते समय लोग  क्या  सोचेंगे , क्या सोच रहे  है ये  कभी भी तुम्हारे  प्रश्न नहीं रहे है ,  इनसे  प्रभावित होना

अजन्ता - भगवतशरण उपाध्याय रचित निबन्ध

जिन्दगी  को  मौत  के  पंजों  से  मुक्त  कर  उसे  अमर  बनाने  के  लिए  आदमी  ने  पहाड़  काटा  है । किस  तरह  इंसान  की खूबियों  की  कहानी  सदियों  बाद  आने  वाली  पीढ़ी  तक  पहुँचायी  जाये , इसके  लिए  आदमी  ने  कितने  ही  उपाय  सोचे  और  किये । उसने  चट्टानों  पर  अपने  संदेश  खोदे , ताड़ों  से  ऊँचे  धातुओं  से  चिकने पत्थर  के  खम्भे  खड़े  किये , ताँबे  और  पीतल  के  पत्थरों  पर  अक्षरों  के  मोती  बिखेरे  और  उसके  जीवन - मरण  की  कहानी  सदियों  के  उतारों  पर  सरकती  चली आयी , चली  आ  रही  है , जो  आज  हमारी  अमानत - विरासत  बन  गयी  है ।       इन्हीं  उपायों...

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध गेहूँ हम खाते हैं, गुलाब सूँघते हैं। एक से शरीर की पुष्टि होती है, दूसरे से मानस तृप्‍त होता है। गेहूँ बड़ा या गुलाब? हम क्‍या चाहते हैं - पुष्‍ट शरीर या तृप्‍त मानस? या पुष्‍ट शरीर पर तृप्‍त मानस? जब मानव पृथ्‍वी पर आया, भूख लेकर। क्षुधा, क्षुधा, पिपासा, पिपासा। क्‍या खाए, क्‍या पिए? माँ के स्‍तनों को निचोड़ा, वृक्षों को झकझोरा, कीट-पतंग, पशु-पक्षी - कुछ न छुट पाए उससे !

सफरनामा

उठो देखो आसमान की नीलिमा  वे  घुँघराले फाहे बादल जिस तरह से आसमाँ में  अपनी गति से  चले जा रहे है  तुमको भी चलना है , विश्राम  का मतलब ठहरना  नहीं  है अपनी  ऊर्जा   को  संयत  करना  है

बारिश

बारिश की बूँदें भीगती - भीगाती घर में एक अबोध चंचला बच्ची की तरह घुसी चली आई है उसके लिए सबकुछ जाना - पहचाना था दीवारें , लाॅन की घास गमले में लगे पौधे  बरामदे की गली से सटा मिट्टी का गोल चबूतरा और क्यारियाँ उनमें हँसते और झूमते - गाते नन्हे - नन्हे से रंग - बिरंगें फूल और  हरियाली । वहीं  किनारे दीवार से सटा पाइप लगा है जिससे छत्त का सारा पानी जिस वेग और आवाज के साथ नीचे  उतर रहा है लगता है कि पानी के निकास के लिए बनाई गई नाली के जगह पर ईट लगा दी जाये तो  बच्चों के लिए खासा स्विमिंग पूल तैयार हो जायेगा।  जैसाकि छोटे में अक्सर हम सब बच्चे बारिश मे किया करते थे दो - दो घंटें तक पानी में खेलते रहते थे नीचे नदिया ऊपर बारिश की मेहरबानी पर शायद ही हमें दो घंटें से ज्यादा पानी में रहने दिया जाता था क्योंकि इसके बाद  सबकी मम्मी बारी - बारी से सबको आवाज लगाती की अब उतर आओ नीचे , बहुत भीग चुके जल्दी से नीचे आकर दो लोटा साफ पानी डालकर  कपड़े बदल लो पर बच्चे तो बच्चे और बारिश तो बारिश जब तक  कोई ऊपर आकर हमारे बनाए गए तालाब को देखना लेता और बदले में...

विश्रांत हो जाती

रोज    हवाओं    का    झोंका   , उस   सकरी    -    सी    गली   से    होकर   हौलें   से  मस्त    बहारों    को     हिलोरे    देता   हुआ   गुजरता  दीवारों     के      बीच     से पत्रों     को      रव      दे      जाता    है ।

मोबाइल पर बहुत कुछ अच्छा भी होता है

 सौजन्य  : दूरदर्शन झारखंड मन  मंदिर  प्रभु  का  सुंदर  धाम भक्ति  की  पावन  ज्योत  अभिराम तम  की कारा से  करती  जो  मुक्त  तुम  संघर्ष   की  अमिट  गाथा वीरता  प्रेम  की  अमित भाषा दया  स्नेह   से  पुलक  वत्सल सुप्त  न  अब  खोए  , यूँ  सोये  रहो प्रात उदित  नवजीवन की  बेला यूँ खिलती रेशों  रेशों  , धानों  धानों  छिटक  तिनके अंक भर अपने प्रात लेती ,  हिये की संवेदी निकृष्ट विचार न  मैल  रहे  ,  आत्मशोधन की  दीप वर्तिका मन मंदिर चलो मिलकर प्रज्ज्वलित करे ।

थामा के जीवन की डोर

तू  ही  बता  अब  मैं  कहा  जाऊँ थामा  के  जीवन  की  डोर  तूझे   अब  मैं   चिर  विश्राम  को  पाऊँ माता  के  आँचल  की  ओर पिता  के  दुलारे  की  ओर खिलखिलाते  बचपन  की  ओर चिर  स्वस्थ  तन  - मन  की  कोर दयालु  स्नेह  सहभावी  सुकुमार प्रेम  की   मजबूती  की  गठजोड़