स्तन की गाँठ या मन की गाँठ सौंदर्य लुप्त होती गाँठ बंधे दृष्टिकोण में कसी गई गाँठ एक उपेक्षा में धँसी पहचान खोती अधूरी गाँठ स्तन से बाह्य रिश्ते में उभरती गाँठ जब अपनापन अवहेलित कर देता है लड़किया मर जाती है स्त्री की ममता दूध के उजले
सेतुबंध के उस पार क्षितिज मिलता था अवनी के दिशालोक में सबकुछ एक दिये के प्रकाश का लाल - केसरिया बिम्ब सागर तट के बीचोंबीच मानों अभी उदित हुआ है क्षणभर का यह दृश्य विस्फारित , श्रुति सी यात्रा के सतत पड़ाव पर अथक आई साथ एक खुली श्वास - निश्वास में सदियाँ समेटे उसकी शांत संतोष सुकून
तू ही बता अब मैं कहा जाऊँ थामा के जीवन की डोर तूझे अब मैं चिर विश्राम को पाऊँ माता के आँचल की ओर पिता के दुलारे की ओर खिलखिलाते बचपन की ओर चिर स्वस्थ तन - मन की कोर दयालु स्नेह सहभावी सुकुमार प्रेम की मजबूती की गठजोड़
जब सबकुछ प्रतिकूल नजर आए प्रंशसा - निंदा का धुँआ दर्पण को ढ़क जाए नियति भाग्य विश्वास की परीक्षा लेने आए तब जीत किसकी होगी ? सदैव तुम्हारी हे मेरे पथिक ! तुम्हारे संकल्प की , अपलक मुस्कान की न रुकने का साहस , स्वीकार्य का सामर्थ्य तुलाओं के उत्तोलन से बाहर
नव पल्लव से खिलते संजीवन गुलाब दुपहरिया की दुकुल ओढ़े खुशियाँ बिखेरते किसी की खाली झोली में खुशबू और रंग घोलते सड़क के किसी किनारे , झाड़ - झाखंड में संजीवन गुलाब ।
श्याम संध्या दीप जलाए अस्ताचल सूर्य सागर अंक अब विश्राम पाये दिन का ताप उतरा शीतल हवा का झोंका धीरे से बह निकला अस्फुट ध्वनि कुछ सहज हुई निस्तब्ध शांत में एक गहन वार्ता थी
बारिश ने जोर पकड़ा हुआ है हम अपने घर में है बाहर सड़कें गढ्ढों से भरी है पन्नी - प्लास्टिक से नाला जाम है पुलों के नीचें रैन बसेरे है कई मासूम अकेले है माता परेशान है फिर भी मजबूत बनी हुई है
जीवन खेल का मैदान है हार - जीत तो बस एक मुकाम है चलते रहना , आगे बढ़ते रहना हौंसले और इरादे की पहचान है हर पल आँखों में सपना पलता मुसाफिर वहीं है , जो न रुकता सर पर धूप हो बारिश का जोर हो हो पथरीली राह डगर कितनी ही दूर हो
हर मुसीबत अपने साथ एक प्रकाश का छिपा कोर लाती है हताशा को हराकर देखना , रोशनी वही नजर आती है मुकाम के पीछे भागती रहती है दुनिया , वहीं बस्ती अंधेरी खामोशी में जीवन की कहानी के ऐसे - ऐसे किरदार निभाती है
अस्थिर होती मति , अपना परिचय कहाँ पायेगी ? क्षण - क्षण बदलते दृश्यों में जगत का सार देख पायेगी ? या सत्य की तलाश में , बेखबर बटोही बनकर रहना होगा ? इतना प्रबल आवेग है , हताशा जब घटा घेर रही है
दिन , तारीखें , महीनें , साल निकल जाने वाले है तुम चलते रहो , एक समय मंजिल तक पहुँच जाओगे गोया मुस्कराओगे नहीं , मुस्कराओं चलते जाओ मुसाफिरी अभिमानी नहीं , ईर्ष्या नहीं द्वेष नहीं न कोई बचकानी शर्त , जीवन का उद्देश्य है
मेरा बदलता गाँव अब शहर होता जा रहा है तभी तो माटी के कच्चे चबूतरे याद हो गए है उन पर गोबर की लिपाई का सौंदर्य संस्कार याद रह गए नीम भी तो कट गई कितना कुछ देखा होगा उस नीम की विशाल हरीतिमा ने उसकी टहनियों की दातून बनती थी अब तो कोलगेट के ऐड है फ्लेवर फाॅग वाले कौन चाहेगा कैसली नीम को वो याद करेगा , करता रहता है
शब्द मौन अपनी बारीकियाँ बुन रहे है अपनी कमियों को झाँक रहे है अपनी सुंदरता पर कहीं वे इतरा रहे है कुछ इठला रहे है निरंतर बन और बिगड़ रहे है नदिया की आवेशित धारा यमुना बनी अष्टमी की व्याकुल और मचलती प्रतीत हो रही है बही जा रही है बंधनों के पार उसका आवेग उत्ताल आज व्यक्त होने को है ।
चंचलता चित्त की चमक सुहाती ज्योतिपुँज की गहराई में डूबी केसरी कुँज श्वेतमय पारिजात प्रिय सर्मिपत हो जाना पूर्ण रुप में खुले दिल से अपनी सुरभि को लहलहाना , क्षुब्ध मन को मिले जो विश्राम पथिक की आशा - निराशा अंतर्द्वंद को आराम
बाल कविता सी सुंदर धरा नीलांबर और धानी छटा बादल उड़ते आकाश में दूर - दूर चिड़ियाँ भी संग उड़ती उनके छोटे - छोटे पंखों की ऊँची उड़ान हौंले - हौंले , सरसर - फुर्र -फुर्र चिड़ियाँ रानी सुनो प्यारी तुम आना मेरे घर भी गुनगुन करके गाना गाना
उठो देखो आसमान की नीलिमा वे घुँघराले फाहे बादल जिस तरह से आसमाँ में अपनी गति से चले जा रहे है तुमको भी चलना है , विश्राम का मतलब ठहरना नहीं है अपनी ऊर्जा को संयत करना है
सबकुछ आँखों के सामने प्रत्यक्ष उजला है नजर उठाकर देखना तो होगा जिसके लिए अपने घर से इतनी दूर अजनबी शहर में चले आये है कैसा बैर है ? लड़ाई भी नहीं है भीतर का प्रकाश ही तो अपनी मंजिल है
बड़े दिनों के बाद जेहन में बनके आज ये ख्याल आया है कि तेरी मुस्कारहटों पे ये दिल कई बार निसार हो आया है तेरी बातों का हमेें ये एहसास हो आया है कि तेरी मुस्कराहटों पे ये दिल कई बार निसार हो आया है राह की छाँवों बनके जो तुम यों ही साथ में साथ बन चल दी थी
जहाँ अभी कजरी के बोल तीखे - मीठे गाये जाते है सावन के झूले , हरियल की मनुहार लागी है इठलाता - बलखाता वह सरल सलोना श्रृंगार भींगता मननयन आज भी है उस करुण रस में ज्यों दूब भींगती प्रतीक्षा की लंबी अवधि वार गोरी का सजान है अभी उस पार ...