अंतस के हिंडोले हृदय की हारिल प्रदक्षिणा के फेरे सबकुछ को लुटाके लय का रुप सिरजता है नृत्य , गीत , संगीत पुलक नव - नव रुप धरे कर्म की ही परिभाषा बनते जीवन की उत्ताल तरंगें
अस्थिर होती मति , अपना परिचय कहाँ पायेगी ? क्षण - क्षण बदलते दृश्यों में जगत का सार देख पायेगी ? या सत्य की तलाश में , बेखबर बटोही बनकर रहना होगा ? इतना प्रबल आवेग है , हताशा जब घटा घेर रही है