सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कदम कदम पर

सघन छायादार वृक्षों के नीचे

सघन छायादार वृक्षों के नीचे

शांति का प्रवाह शीतलता की मंद बयार मिलती है

जो आज के ए०सी० कूलर पंखों से कई बढ़कर होती है

भावनाओं से भरा वह वृक्ष सजीव 

ममत्व सुकोमल गुण से संपन्न 

बिना किसी भेदभाव के अपना र्स्वस्व देता है  

धूप में छाया अरु भूखे को फल देता है 

सौरभ सुगंधित पुष्प करते जो तृप्त मन को

प्राणवायु आधार इस देह की देते बिन माँगे ही वे सबकुछ 

सदा प्रेम से पूरित परहित ही जिनका जीवन मूल्य 

आज प्रश्न है तुमसे तुमने इनके निस्वार्थ प्रेम का क्या   

फल दिया क्या तुमने अपने स्वार्थ के बीज रोपने हेतु 

नहीं काटी इनकी जड़े विकास के नाम पर तुमने अपने

अंधअहं को ही दर्शाया भ्रष्टाचार की झूठी इमारत खड़ी की

धन के लोभ में आपसी नाता तोड़ा  

पर फिर भी स्वभावता ममतामयी प्रकृति ने तुमको न छोड़ा

नित गिरते अंधकुँओं में क्या सुप्त चेतना तुम्हारी

देखकर जो अनदेखा करते हो   

याद रहे अंत में वही काटते हो  

जो प्रारब्ध में बोते हो

यहाँ सबकुछ पहले से नियत जगन्नियन्ता ही इस

संपूर्ण सृष्टि के आधार एक ही शक्ति सर्वोच्च

फिर महाशक्ति का विनाशकारी दंभ भर

क्यो खुद को छलते हो ?

क्या भूला दिया गया वह प्रेम वह ममत्व   

जिससे परपीड़ा के प्रति नेत्रों में सजल क्षोभ भरा

मन में सर्वात्म सुख का फूल खिला

फिर बौध्दिकता के अतिवाद से हो क्यो ग्रसित 

तुमने अपनी ही जमीन खोदी  

निर्ममता के कुठारे से आहत पहाड़ करता

रहा सदैव पुकार , पर तुम बधिर सुन न सके

उसकी आर्त आवाज , उपभोग की अतिशयता में

बढ़ चला उन्माद भूल गया त्याग महान

जीवन परिष्कार संस्कारशाला में आज भी प्रकृति 

बुलाती है लौटो कि अब भी समय है ।


एक  अन्य  रचना -  दो मिनट

टिप्पणियाँ

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 18 जून 2025को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. मर्म के भाव से परिपूर्ण रचना...

    जवाब देंहटाएं
  3. आपने जो लिखा है वो कविता कम, एक चेतावनी ज़्यादा लगती है। पर वो डराने वाली नहीं, बल्कि जगाने वाली है। आपने पेड़ को सिर्फ एक जैविक चीज़ नहीं, एक माँ, एक गुरु, एक त्यागी प्रेमी की तरह पेश किया और ये बात सीधा अंदर उतरती है। सबसे गहरी बात क्या लगी पता है? "प्रकृति बुलाती है लौटो कि अब भी समय है।" मतलब अभी भी उम्मीद बाकी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या हम वाकई लौटना चाहते हैं?

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आप सभी सुधी पाठक जनों के सुझावों / प्रतिक्रियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चलो देख आए

हवाओं   से   दूर   नीलगगन   के  साथ  समंदर   का   तरंगायित   दर्पण हरियाली   का   तृण -  तृण लहराता  धरा   के   आंगन  में उत्सव   के  साथ  सावन  की  सौगात  बारिश   में   झूमता -  गाता   बालदल कागज   की    कश्ती    बनाता    और

तुम्हारे सुंदर सपने है

हर  हार  को  जीत  का  रुप  दे  देती  हो जितनी  सहजता  से  तुम  सबका ध्यान रख लेती हो उतनी  सहजता  की  मांग  है , अपने  खोए  सपनों  को पूरा करो रास्ते पर चलते समय लोग  क्या  सोचेंगे , क्या सोच रहे  है ये  कभी भी तुम्हारे  प्रश्न नहीं रहे है ,  इनसे  प्रभावित होना

अजन्ता - भगवतशरण उपाध्याय रचित निबन्ध

जिन्दगी  को  मौत  के  पंजों  से  मुक्त  कर  उसे  अमर  बनाने  के  लिए  आदमी  ने  पहाड़  काटा  है । किस  तरह  इंसान  की खूबियों  की  कहानी  सदियों  बाद  आने  वाली  पीढ़ी  तक  पहुँचायी  जाये , इसके  लिए  आदमी  ने  कितने  ही  उपाय  सोचे  और  किये । उसने  चट्टानों  पर  अपने  संदेश  खोदे , ताड़ों  से  ऊँचे  धातुओं  से  चिकने पत्थर  के  खम्भे  खड़े  किये , ताँबे  और  पीतल  के  पत्थरों  पर  अक्षरों  के  मोती  बिखेरे  और  उसके  जीवन - मरण  की  कहानी  सदियों  के  उतारों  पर  सरकती  चली आयी , चली  आ  रही  है , जो  आज  हमारी  अमानत - विरासत  बन  गयी  है ।       इन्हीं  उपायों...

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध गेहूँ हम खाते हैं, गुलाब सूँघते हैं। एक से शरीर की पुष्टि होती है, दूसरे से मानस तृप्‍त होता है। गेहूँ बड़ा या गुलाब? हम क्‍या चाहते हैं - पुष्‍ट शरीर या तृप्‍त मानस? या पुष्‍ट शरीर पर तृप्‍त मानस? जब मानव पृथ्‍वी पर आया, भूख लेकर। क्षुधा, क्षुधा, पिपासा, पिपासा। क्‍या खाए, क्‍या पिए? माँ के स्‍तनों को निचोड़ा, वृक्षों को झकझोरा, कीट-पतंग, पशु-पक्षी - कुछ न छुट पाए उससे !

सफरनामा

उठो देखो आसमान की नीलिमा  वे  घुँघराले फाहे बादल जिस तरह से आसमाँ में  अपनी गति से  चले जा रहे है  तुमको भी चलना है , विश्राम  का मतलब ठहरना  नहीं  है अपनी  ऊर्जा   को  संयत  करना  है

बारिश

बारिश की बूँदें भीगती - भीगाती घर में एक अबोध चंचला बच्ची की तरह घुसी चली आई है उसके लिए सबकुछ जाना - पहचाना था दीवारें , लाॅन की घास गमले में लगे पौधे  बरामदे की गली से सटा मिट्टी का गोल चबूतरा और क्यारियाँ उनमें हँसते और झूमते - गाते नन्हे - नन्हे से रंग - बिरंगें फूल और  हरियाली । वहीं  किनारे दीवार से सटा पाइप लगा है जिससे छत्त का सारा पानी जिस वेग और आवाज के साथ नीचे  उतर रहा है लगता है कि पानी के निकास के लिए बनाई गई नाली के जगह पर ईट लगा दी जाये तो  बच्चों के लिए खासा स्विमिंग पूल तैयार हो जायेगा।  जैसाकि छोटे में अक्सर हम सब बच्चे बारिश मे किया करते थे दो - दो घंटें तक पानी में खेलते रहते थे नीचे नदिया ऊपर बारिश की मेहरबानी पर शायद ही हमें दो घंटें से ज्यादा पानी में रहने दिया जाता था क्योंकि इसके बाद  सबकी मम्मी बारी - बारी से सबको आवाज लगाती की अब उतर आओ नीचे , बहुत भीग चुके जल्दी से नीचे आकर दो लोटा साफ पानी डालकर  कपड़े बदल लो पर बच्चे तो बच्चे और बारिश तो बारिश जब तक  कोई ऊपर आकर हमारे बनाए गए तालाब को देखना लेता और बदले में...

विश्रांत हो जाती

रोज    हवाओं    का    झोंका   , उस   सकरी    -    सी    गली   से    होकर   हौलें   से  मस्त    बहारों    को     हिलोरे    देता   हुआ   गुजरता  दीवारों     के      बीच     से पत्रों     को      रव      दे      जाता    है ।

मोबाइल पर बहुत कुछ अच्छा भी होता है

 सौजन्य  : दूरदर्शन झारखंड मन  मंदिर  प्रभु  का  सुंदर  धाम भक्ति  की  पावन  ज्योत  अभिराम तम  की कारा से  करती  जो  मुक्त  तुम  संघर्ष   की  अमिट  गाथा वीरता  प्रेम  की  अमित भाषा दया  स्नेह   से  पुलक  वत्सल सुप्त  न  अब  खोए  , यूँ  सोये  रहो प्रात उदित  नवजीवन की  बेला यूँ खिलती रेशों  रेशों  , धानों  धानों  छिटक  तिनके अंक भर अपने प्रात लेती ,  हिये की संवेदी निकृष्ट विचार न  मैल  रहे  ,  आत्मशोधन की  दीप वर्तिका मन मंदिर चलो मिलकर प्रज्ज्वलित करे ।

थामा के जीवन की डोर

तू  ही  बता  अब  मैं  कहा  जाऊँ थामा  के  जीवन  की  डोर  तूझे   अब  मैं   चिर  विश्राम  को  पाऊँ माता  के  आँचल  की  ओर पिता  के  दुलारे  की  ओर खिलखिलाते  बचपन  की  ओर चिर  स्वस्थ  तन  - मन  की  कोर दयालु  स्नेह  सहभावी  सुकुमार प्रेम  की   मजबूती  की  गठजोड़