सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कदम कदम पर

सुप्रभात !

सुप्रभात ! आज मेरे ब्लॉग प्रियाहिंदीवाइब की प्रथम वर्षगांठ है 9 जुलाई , 2024 को स्वरुप में आए ब्लॉग की आज 9 जुलाई , 2025 को पूरे एक वर्ष हो गए है । शुरुआत के दिनों से लेकर अब तक का सफर केवल रचनाओं के प्रकाशन तक ही सीमित न रहा , बल्कि इस सफर में अनेक मोड़ आए और उनके साथ ही अनेक अनुभव भी कई नई चीजें सीखने को मिली , ब्लॉग जगत

से जुड़े अनेक रचनाकारों और उनके ब्लॉग से परिचय हुआ और इन सबमें एक बात जो मुझे सबसे बड़ा अचम्भा प्रतीत होता है , वह कि एक ब्लॉग कैसे दूसरे ब्लॉग से एक कड़ी के रुप में जुड़ जाता है और यह कड़ी ही मूलाधार है संपूर्ण ब्लॉग जगत की एकता की । बड़ी चीजों की अपनी एक विशालता होती है यह ठीक है , लेकिन इन बड़ी चीजों में अनेक छोटी - छोटी कोशिशें छिपी हुई होती है जो इन सबमें विशालतम है । ब्लॉग जगत से जुड़े रचनाकार और पाठक भले ही भौतिक रुप से अपरिचित हो , पर उनकी रचनाओं व सारगर्भित सहृदय भाव प्रकाशित टिप्पणियाँ अपने साथ एक विस्तृत भावबोध , मानवीय मूल्य और उसके प्रति अटूट विश्वास , सामाजिक - सांस्कृतिक सरोकार से संबध्द चिंतन की अंतर्निहित पुकार और प्रकृति एवं संपूर्ण प्राणीजगत के प्रति निष्ठा , विश्वास और प्रेम व करुणा की संवेदना - सहानुभूति का साक्षात परिचय देती है । आत्मरंजन के साथ - साथ सोचने पर मजबूर करती अभिव्यक्ति है । इस आपाधापी में क्या खोया और क्या पाये के बीच हृदयतल की गहराइयों से प्राप्त सच्चे मोतियों की माला का सौंदर्य है , जो मननयनों को अभिराम सुख देता है शिवत्व का सच्चा बोध नित प्रेरणा का बीजारोपण करता हुआ मंगलविधान के लिए सदैव प्रस्तुत रहता है ।


    इन सबमें एक बात और जो ध्यान देने की है , वह यह कि हम सोशल मीडिया के बढ़ते हुए क्रेज के दुष्प्रभावों और मोबाइल स्क्रीन से अधिक समय तक के टच की गहन होती समस्या पर ध्यान दे । हर उम्र के लोग आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ही अपना अधिकांश समय व्यतीत कर देते है , जोकि स्वास्थ्य के लिए बुरा होता ही है इसके साथ - ही - साथ हम लोग आभासी दुनिया के चक्कर में अपने आस-पास। की वास्तविक दुनिया को ही भूला बैठते है । इस समस्या पर आत्मानुशासन द्वारा नियंत्रण पाया जा सकता है , बस थोड़े से प्रयास की जरुरत है और हमें यकीन है , आप ये कर सकते है ।


तो बस इसी के साथ अपनी बात मैं यही पर समाप्त करती हूँ और एक बार फिर आप सबका आभार प्रकट करती हूँ , जिनकी वजह से ही प्रियाहिंदीवाइब का अब तक का सफर बहुत सुंदर रहा और आशा है कि आप सब सहृदय पाठकजनों का साथ आगे भी यूँही प्रोत्साहन प्रेरणा का संबल बनेगा । हार्दिक धन्यवाद …!

 

टिप्पणियाँ

  1. बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रिया जी ! सारगर्भित और सूक्ष्म विश्लेषण के साथ बहुत सुन्दर पोस्ट ।

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रिया जी आपके ब्लाग प्रियाहिंदी वाइब की पहली वर्षगांठ के लिए आपको बधाई आप यूं ही लिखती रहें और साहित्य की सेवा करती रहें

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आप सभी सुधी पाठक जनों के सुझावों / प्रतिक्रियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चलो देख आए

हवाओं   से   दूर   नीलगगन   के  साथ  समंदर   का   तरंगायित   दर्पण हरियाली   का   तृण -  तृण लहराता  धरा   के   आंगन  में उत्सव   के  साथ  सावन  की  सौगात  बारिश   में   झूमता -  गाता   बालदल कागज   की    कश्ती    बनाता    और

तुम्हारे सुंदर सपने है

हर  हार  को  जीत  का  रुप  दे  देती  हो जितनी  सहजता  से  तुम  सबका ध्यान रख लेती हो उतनी  सहजता  की  मांग  है , अपने  खोए  सपनों  को पूरा करो रास्ते पर चलते समय लोग  क्या  सोचेंगे , क्या सोच रहे  है ये  कभी भी तुम्हारे  प्रश्न नहीं रहे है ,  इनसे  प्रभावित होना

अजन्ता - भगवतशरण उपाध्याय रचित निबन्ध

जिन्दगी  को  मौत  के  पंजों  से  मुक्त  कर  उसे  अमर  बनाने  के  लिए  आदमी  ने  पहाड़  काटा  है । किस  तरह  इंसान  की खूबियों  की  कहानी  सदियों  बाद  आने  वाली  पीढ़ी  तक  पहुँचायी  जाये , इसके  लिए  आदमी  ने  कितने  ही  उपाय  सोचे  और  किये । उसने  चट्टानों  पर  अपने  संदेश  खोदे , ताड़ों  से  ऊँचे  धातुओं  से  चिकने पत्थर  के  खम्भे  खड़े  किये , ताँबे  और  पीतल  के  पत्थरों  पर  अक्षरों  के  मोती  बिखेरे  और  उसके  जीवन - मरण  की  कहानी  सदियों  के  उतारों  पर  सरकती  चली आयी , चली  आ  रही  है , जो  आज  हमारी  अमानत - विरासत  बन  गयी  है ।       इन्हीं  उपायों...

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध गेहूँ हम खाते हैं, गुलाब सूँघते हैं। एक से शरीर की पुष्टि होती है, दूसरे से मानस तृप्‍त होता है। गेहूँ बड़ा या गुलाब? हम क्‍या चाहते हैं - पुष्‍ट शरीर या तृप्‍त मानस? या पुष्‍ट शरीर पर तृप्‍त मानस? जब मानव पृथ्‍वी पर आया, भूख लेकर। क्षुधा, क्षुधा, पिपासा, पिपासा। क्‍या खाए, क्‍या पिए? माँ के स्‍तनों को निचोड़ा, वृक्षों को झकझोरा, कीट-पतंग, पशु-पक्षी - कुछ न छुट पाए उससे !

सफरनामा

उठो देखो आसमान की नीलिमा  वे  घुँघराले फाहे बादल जिस तरह से आसमाँ में  अपनी गति से  चले जा रहे है  तुमको भी चलना है , विश्राम  का मतलब ठहरना  नहीं  है अपनी  ऊर्जा   को  संयत  करना  है

बारिश

बारिश की बूँदें भीगती - भीगाती घर में एक अबोध चंचला बच्ची की तरह घुसी चली आई है उसके लिए सबकुछ जाना - पहचाना था दीवारें , लाॅन की घास गमले में लगे पौधे  बरामदे की गली से सटा मिट्टी का गोल चबूतरा और क्यारियाँ उनमें हँसते और झूमते - गाते नन्हे - नन्हे से रंग - बिरंगें फूल और  हरियाली । वहीं  किनारे दीवार से सटा पाइप लगा है जिससे छत्त का सारा पानी जिस वेग और आवाज के साथ नीचे  उतर रहा है लगता है कि पानी के निकास के लिए बनाई गई नाली के जगह पर ईट लगा दी जाये तो  बच्चों के लिए खासा स्विमिंग पूल तैयार हो जायेगा।  जैसाकि छोटे में अक्सर हम सब बच्चे बारिश मे किया करते थे दो - दो घंटें तक पानी में खेलते रहते थे नीचे नदिया ऊपर बारिश की मेहरबानी पर शायद ही हमें दो घंटें से ज्यादा पानी में रहने दिया जाता था क्योंकि इसके बाद  सबकी मम्मी बारी - बारी से सबको आवाज लगाती की अब उतर आओ नीचे , बहुत भीग चुके जल्दी से नीचे आकर दो लोटा साफ पानी डालकर  कपड़े बदल लो पर बच्चे तो बच्चे और बारिश तो बारिश जब तक  कोई ऊपर आकर हमारे बनाए गए तालाब को देखना लेता और बदले में...

विश्रांत हो जाती

रोज    हवाओं    का    झोंका   , उस   सकरी    -    सी    गली   से    होकर   हौलें   से  मस्त    बहारों    को     हिलोरे    देता   हुआ   गुजरता  दीवारों     के      बीच     से पत्रों     को      रव      दे      जाता    है ।

मोबाइल पर बहुत कुछ अच्छा भी होता है

 सौजन्य  : दूरदर्शन झारखंड मन  मंदिर  प्रभु  का  सुंदर  धाम भक्ति  की  पावन  ज्योत  अभिराम तम  की कारा से  करती  जो  मुक्त  तुम  संघर्ष   की  अमिट  गाथा वीरता  प्रेम  की  अमित भाषा दया  स्नेह   से  पुलक  वत्सल सुप्त  न  अब  खोए  , यूँ  सोये  रहो प्रात उदित  नवजीवन की  बेला यूँ खिलती रेशों  रेशों  , धानों  धानों  छिटक  तिनके अंक भर अपने प्रात लेती ,  हिये की संवेदी निकृष्ट विचार न  मैल  रहे  ,  आत्मशोधन की  दीप वर्तिका मन मंदिर चलो मिलकर प्रज्ज्वलित करे ।

थामा के जीवन की डोर

तू  ही  बता  अब  मैं  कहा  जाऊँ थामा  के  जीवन  की  डोर  तूझे   अब  मैं   चिर  विश्राम  को  पाऊँ माता  के  आँचल  की  ओर पिता  के  दुलारे  की  ओर खिलखिलाते  बचपन  की  ओर चिर  स्वस्थ  तन  - मन  की  कोर दयालु  स्नेह  सहभावी  सुकुमार प्रेम  की   मजबूती  की  गठजोड़