- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अंक मेरी योगयता को नहीं मापते
मैं इंसान हूँ और इसलिए
मेरे स्पंदन की चाह
अपनत्व प्रेम और वे सभी भाव
जो मुझे तुमसे जोड़ते है
एक रोचक यात्रा के मुसाफिर है
इसमें गति और ठहराव का मिश्री संगम है
नदियाँ और आसमाँ का ऐक्य है
तप्त रेत और नंगे पाँव की पीड़ा
कोटिश चेहरे वे जो पीड़ा में एक है
सरहद उनकी पीड़ा को नहीं बाँट सकती
इन घावों को अंकों की योग्यता आराम नहीं पहुँचा सकती
ये अपने होने का हक चाहती है
जो इस प्रतिद्वंद्विता में औंधायें मुँह छिन लिया गया है
जिनको पिछड़े का करार देकर मुँहफेर लिया गया है
बिना उनकी जमीन पर उतरे
बिना उनकी बात को जानकर
उनके नाम के विधेयक गिरा दिए जाते है
विचारणीय अभिव्यक्ति।
जवाब देंहटाएंसादर।
-------
नमस्ते,
आपकी लिखी रचना मंगलवार २४ नवंबर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।